RBI Assistant 2023: भारतीय रिजर्व बैंक में 450 असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, आज से करें आवेदन

RBI Assistant 2023: RBI ने जारी किया असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन, साथ ही इस भर्ती में सभी अभियार्थी के लिए कुछ नए निर्देश भी जारी किये है| आइये जानते है इसके बारे में विस्तार से ,

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने असिस्टेंट पद के लिए 450 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस विज्ञापन के जारी होने के साथ ही आवेदन भी शुरू हो गए हैं। RBI की आधिकारिक वेबसाइट www.rbi.org के मध्य्यम से आवेदन किया जा सकता है। इसके आवेदन की अंतिम तिथि 4 अक्टूबर 2023 है।

साथ ही एग्जामिनेशन फीस भी 13 सितंबर से लेकर 4 अक्टूबर के बीच जमा करानी होगी। RBI Assistant पद के लिए प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 21 अक्टूबर और 23 अक्टूबर को किया जाना है। इसकी मुख्य परीक्षा 2 दिसंबर 2023 को होना है।

इन पदों को भरने के लिए RBI एक प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन कराएगी। साथ ही इसमें सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा होगी है। सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा भी देनी होगी और उसके बाद फिर भाषा दक्षता परीक्षा (एलपीटी) भी देनी होगी।  

Table of Contents

RBI Assistant Recruitment 2023: अवलोकन

OrganisationReserve Bank of India (RBI)
Post nameAssistants
Exam LevelNational
No. of Vacancies450
Application ModeOnline
CategoryRecruitment
Registration Dates13th September to 4th October 2023
Recruitment ProcessPrelims, Main Exams, Language Proficiency Test
RBI Official WebsiteLink below

SSC GD Bharti 2024

RPF Constable Bharti 2023

Odisha Fireman Recruitment 2023

ONGC Apprentice Recruitment 2023

RBI Assistant 2023
RBI Assistant 2023

RBI Assistant recruitment 2023 की आयु सीमा

जैसा की आवेदक की आयु 1 सितंबर को कम से कम 20 वर्ष से लेकर 28 वर्ष सेअधिक नहीं होनी चाहिए, यानी की जिन भी उम्मीदवारों का जन्म 2 सितंबर 1995 से पहले नहीं होना चाहिए और 1 सितंबर 2003 के बाद भी नहीं हुआ होगा , वह उमीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित श्रेणी के लिए उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में कुछ छूट निर्धारित है।

RBI Assistant recruitment 2023 की पात्रता

आपको बता दें की आवेदन करने से पहले यह ध्यान में रखना बेहद जरूरी है कि इस भर्ती के लिए सिर्फ वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते है, जो भारत के  नागरिक है, या नेपाल, भूटान देश के नागरिक है, या फिर वह एक तिब्बती शरणार्थी भी है जो 1 जनवरी, 1962 से पहले ही भारत में आए होंगे।

साथ ही भारतीय मूल का व्यक्ति जो पाकिस्तान, बर्मा, श्रीलंका, पूर्वी अफ्रीकी देशों केन्या, युगांडा, संयुक्त गणराज्य तंजानिया, जाम्बिया, मलावी, जैरे, इथियोपिया और वियतनाम से भारत में स्थायी रूप से बसने के इरादे से आया होगा, वह भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकता है। हालांकि, ऐसे उम्मीदवारों के मामले में आपको भारत सरकार के द्वारा जारी पात्रता प्रमाण पत्र की आवश्यकता होनी है।

RBI Assistant recruitment 2023 में शैक्षणिक योग्यता

इस पद के लिए आवेदकों के पास कुल मिलाकर कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ किसी भी एक विषय में स्नातक की डिग्री होनी अनिवार्य है। साथ ही उम्मीदवारों के पास 1 सितंबर, 2023 तक स्नातक पास की डिग्री भी होनी चाहिए। एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी के उम्मीदवारों को न्यूनतम अंकों की कोई भी आवश्यकता नहीं है, लेकिन उत्तीर्ण कक्षा में स्नातक की डिग्री की आवश्यकता हो सकती है।

भूतपूर्व सैनिकों के लिए भी न्यूनतम आवश्यकता स्नातक या मैट्रिकुलेशन है  या फिर इसके समकक्ष परीक्षा और कम से कम 15 वर्ष की रक्षा सेवा भी होना चाहिए। किसी भी विशेष भर्ती के लिए कार्यालय में किसी पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को उस भाषा में भी पारंगत होना अनिवार्य है। इस भर्ती में कार्यालय के अंतर्गत आने वाले राज्य की भाषा को पढ़ना, लिखना, बोलना और समझना भी आना चाहिए।

RBI Assistant recruitment 2023 की चयन प्रक्रिया

उन सभी उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और भाषा दक्षता परीक्षा (LPT) के माध्यम से ही होगा। RBI असिस्टेंट भर्ती के लिए इसमें ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा 21 और 23 अक्तूबर को होनी निर्धारित की गयी है और मुख्य परीक्षा 2 दिसंबर तक को होने की संभावना है।
 

RBI Assistant recruitment 2023 की आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/ईएक्सएस को 50 रुपये और 18 प्रतिशत जीएसटी के साथ शुल्क देनी होगी और जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के आवेदको को 450 रुपये और 18 प्रतिशत जीएसटी के साथ जमा करनी होगी लेकिन कर्मचारी को कोई शुल्क नहीं देनी है।

RBI Assistant recruitment 2023 का वेतनमान

आपको बता दें की शुरुआती में बेसिक वेतन 20,700/- प्रति माह होगा। इसके बाद फिर 20700 – 1200 (3) – 24300 – 1440 (4) – 30060 – 1920 (6) – 41580 – 2080 (2) – 45740 – 2370 (3) – 52850 – 2850 – 55700 (20 वर्ष) तक का वेतनमान रहेगा। एवं साथ ही डीए, टीए आदि अन्य भत्ते भी शामिल है। 

RBI Assistant recruitment 2023 का एग्जाम पैटर्न

आपको बता दें की इसकी प्रारंभिक परीक्षा एक घंटे की होगी जिसमें की वह 100 अंकों के साथ 100 सवाल होंगे।
और इनमें अंग्रेजी भाषा के 30 प्रश्न, न्यूमेरिकल एबिलिटी के 35 और रीजनिंग एबिलिटी से कुल 35 प्रश्न पूछे जाने है।
प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले सभी अभ्यर्थी फिर मुख्य परीक्षा देने के लिए पात्र होंगे।

मुख्य परीक्षा में 

इस मुख्य परीक्षा में 200 अंकों के साथ 200 प्रश्न पूछे जाने है,  जिनके लिए अभ्यर्थियों को कुल 135 मिनट का समय मिलेगा। जिसमे वह इस परीक्षा में रीजनिंग, अंग्रेजी भाषा, न्यूमेरिकल एबिलिटी, जनरल अवेयरनेस और कंप्यूटर से कुल 40-40 प्रश्न पूछे जाने है।

मेन व एलपीटी एग्जाम का पैटर्न होगा 

आपको बता दें की मुख्य परीक्षा में अभियार्थी के प्रदर्शन के आधार पर ही शॉर्टलिस्ट किए गए उन उम्मीदवारों को भाषा दक्षता परीक्षा (एलपीटी) देनी होगी। फिर एलपीटी परीक्षा उस संबंधित क्षेत्र में बोली जाने वाली स्थानीय भाषा में होनी है। 

महत्वपूर्ण लिंक

Official websiteयहाँ क्लिक करें
Our websiteयहाँ क्लिक करें

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने असिस्टेंट के 450 पदों पर इस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। साथ ही इस विज्ञापन जारी होने के साथ ही आवेदन भी शुरू हो गए हैं। RBI की आधिकारिक वेबसाइट www.rbi.org पर जाकर आवेदन किया जा सकता है। इस आवेदन की अंतिम तिथि 4 अक्टूबर 2023 की है। साथ ही इसकी एग्जामिनेशन फीस भी 13 सितंबर से लेकर 4 अक्टूबर के बीच ही जमा करानी होगी।

इसमें प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन भी 21 अक्टूबर और 23 अक्टूबर तक को किया जाएगा। फिर मुख्य परीक्षा 2 दिसंबर 2023 को प्रस्तावित होनी है। इन पदों को भरने के लिए RBI प्रतियोगी परीक्षा का भी आयोजन कराएगी। इसमें सबसे पहले आपको प्रारंभिक परीक्षा होगी। फिर इसमें सफल सभी उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा भी देनी होगा और उसके बाद भाषा दक्षता परीक्षा (एलपीटी) का आयोजन होगा।  

RBI Assistant 2023 से सम्बंधित प्रश्न


१. क्या RBI Assistant 2023 की अधिसूचना को जारी किया गया है?

उत्तर : RBI असिस्टेंट 2023 की अधिसूचना 13 सितंबर 2023 को जारी की गई है|

२. RBI सहायक 2023 की अधिसूचना के लिए आवेदन करने के लिए इसमें पात्रता मानदंड क्या है?

उत्तर : RBI सहायक 2023 अधिसूचना के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को  किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक डिग्री या समकक्ष होना अनिवार्य है|

३. RBI सहायक 2023 के अधिसूचना के लिए आवेदन करने की न्यूनतम आयु सीमा क्या होगी ?

उत्तर : RBI सहायक 2023 के अधिसूचना के लिए आवेदन करने के लिए  न्यूनतम आयु सीमा 20 वर्ष है.

४.RBI सहायक 2023 की परीक्षा के लिए चयन प्रक्रिया क्या है?

उत्तर : RBI सहायक 2023 की परीक्षा के लिए चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक, मुख्य और भाषा प्रवीणता की परीक्षा शामिल है.

Leave a Comment