SI Bharti 2023: बिहार पुलिस उप-निरीक्षकों के लिए आई कुल 1275 पदों पर भर्तियां, जानें कैसे करेंगे ऑनलाइन आवेदन

SI Bharti 2023: BPSSC ने बिहार पुलिस में उप-निरीक्षकों के लिए कुल 1,275 रिक्तियों को भरने के लिए एक भर्ती अभियान चला रहा है, इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 अक्टूबर 2023 से शुरू होगी और भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 नवंबर, 2023 है, आइये जानते है SI Bharti 2023 के बारे में|

बिहार सरकार की ओर से राज्य के सभी बेरोजगार युवाओं को जल्द ही एक बड़ी सौगात मिलने वाली है। जिसमे बिहार पुलिस विभाग में SI के पदों पर कई बंपर भर्तियां निकाली जा रही है। ऐसे में जो भी बेरोजगार युवा सरकारी नौकरी के इंतजार में है , उन सभी युवाओ के लिए एक बड़ा सुनहरा अवसर है|

बिहार पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी पाने के लिए आपको बता दे कि विभाग ने 1275 SI के पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन को जारी किया है। इस भर्ती में बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग के द्वारा पुलिस अवर निरीक्षक (SI) के लिए जारी किया गया है। इसकी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाना होगा , जिसमे भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को डाउनलोड करके पढ़ सकते हैं|

SI Bharti 2023 के बारे में 

बिहार पुलिस विभाग में SI के पदों पर भर्ती के लिए सभी उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर ही किया जाएगा। इस प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन के माध्यम से किया जाएगा और प्रारंभिक परीक्षा को पास करने वाले सभी अभ्यर्थी इसकी मुख्य परीक्षा में फिर शामिल होंगे एवं मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर उन सभी के लिए मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

HOME GUARD BHARTI 2023

BED vs BTC New Update

UP Lekhpal Bharti 2023

SSC GD New Bharti 2023

इसके अलावा सभी उम्मीदवारों का मेरिट लिस्ट शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं मेडिकल परीक्षण के आधार पर ही मेरिट लिस्ट तैयार करने के बाद उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसके साथ-साथ ही दस्तावेज का वेरीफिकेशन की प्रक्रियाओं से उम्मीदवारों को गुजरना होगा।

विभाग का नाम Bihar Police Subordinate Services Commission
पद का नाम बिहार पुलिस उप-निरीक्षकों
पदों की संख्या 1,275 रिक्तिया 
आवेदन की तिथि 5 अक्टूबर 2023
आवेदन की अंतिम तिथि 5 नवंबर 2023
उम्र सीमा 20 वर्ष से 40 वर्ष तक 
शैक्षणिक योग्यताग्रेजुएशन की डिग्री उत्तीर्ण
अधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in

SI Bharti 2023

SI Bharti 2023 में कैसे होगा चयन 

इस भर्ती के लिए तीन चरण होंगे  – 

  • प्रारंभिक लिखित परीक्षा
  • मुख्य लिखित परीक्षा
  • फिजिकल टेस्ट

लिखित परीक्षाः-

  • इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा दो चरणों में होगी पहले प्रारम्भिक एवं मुख्य परीक्षा होगी। साथ ही लिखित परीक्षा के सभी पत्र बहुविकल्पीय प्रश्नों पर ही आधारित होंगे।
  • इसकी प्रारम्भिक परीक्षा के लिए 200 अंकों का एक पेपर होगा, जिसमे की प्रश्नों की कुल संख्या 100 होगी एवं परीक्षा की अवधि 2 घंटे तक की होगी। इसमें सामान्य ज्ञान एवं सामाजिक मुद्दों से सम्बन्धित कुछ प्रश्न पूछे जाएंगे। 
  • 30 प्रतिशत से कम अंक पाने वाले उन सभी अभ्यर्थी को मुख्य परीक्षा के लिए असफल घोषित किया जाएंगे।
  • यह प्रारम्भिक परीक्षा प्राप्त अंकों के आधार पर रिक्तियों के 20 गुणा सफल अभ्यर्थियों का ही चयन मेधा क्रमानुसार और आरक्षण कोटिवार किया जायेगा। 

मुख्य लिखित परीक्षा :- 

  • मुख्य परीक्षा में केवल दो पत्र होंगे। जिसमे प्रथम पत्र में 200 अंकों का सामान्य हिन्दी का पेपर 2 घंटे का होगा और कुल 100 प्रश्न होंगे और जिसकी न्यूनतम अहर्तांक 30 प्रतिशत अनिवार्य होगा। और सामान्य हिन्दी पत्र का प्राप्तांक उनके मेधा निर्धारण में नहीं जोड़ा जायेगा।
  • द्वितीय पत्र में सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान, नागरिक शास्त्र, भारतीय इतिहास, भारतीय भूगोल, गणित एवं मानसिक योग्यता जॉंच से सम्बन्धित प्रश्न होगा। द्वितीय पत्र का पूर्णांक कुल 200 होगा जिसमें सभी प्रश्नों की कुल संख्या 100 होगी एवं परीक्षा की अवधि केवल 2 घंटे की होगी। 
  • साथ ही इन दोनों लिखित परीक्षाओं में गलत उत्तर के लिए 0.2 अंक आपका काटा जाएगा। और उत्तर पुस्तिका में दो प्रतियों होगी, जिसकी की एक प्रति आयोग के पास सुरक्षित रखी जानी है। 

SI Bharti 2023 की आवेदन फीस

  •  इसमें बिहार के मूल निवासी जो अत्यन्त पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, एवं अनारक्षित वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों एवं राज्य के बाहर रहने वाले अभ्यर्थी चाहे वे किसी भी वर्ग के महिला/पुरुष/थर्ड जेंडर हों , उन सभी को 700 रुपये देने होंगे|
  • बिहार राज्य के मूल निवासी जो अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के पुरुष/महिला एवं राज्य के मूल निवासी सभी वर्ग/कोटि की महिला अभ्यर्थियों एवं थर्ड जेन्डर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 400 रुपये आवेदन फीस देना होगा|

SI Bharti 2023 की महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन करने की प्राम्भिक तिथि 5 अक्टूबर 2023 है|
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 नवंबर 2023 निर्धारत है|
  • आवेदन फीस को जमा करने की अंतिम तिथि 5 नवंबर 2023 ही है|

SI Bharti 2023 पदों का विवरण

SI Bharti 2023 के अंतर्गत कुल 1275 पदों पर भर्तियां बिहार सरकार के द्वारा निकाली गई है, जो अलग-अलग श्रेणी के उन उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग ही निर्धारित की गई है , जो नीचे बताया गया है।

  • अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए कुल 441 पद होंगे|
  • ईड्ब्ल्यूएस के उम्मीदवार के लिए कुल 111 पद होंगे|
  • ओबीसी के लिए कुल 107 पद होंगे|
  • ईबीसी के लिए कुल 238 पद होंगे| 
  • बीसी महिला के लिए कुल 82 पद होंगे| 
  • एससी के लिए कुल 275 पद होंगे| 
  • एसटी के लिए कुल 16 पद होंगे|
  • ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए कुल  05 पद होंगे|
  • कुल पदों की संख्या 1275 पद है|

SI Bharti 2023 के लिए पात्रता मापदंड

उम्र सीमा:

SI Bharti 2023 के लिए आवेदक को 20 वर्ष से लेकर के 40 वर्ष तक की आयु सीमा वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। जिसमे पुरुष अभ्यर्थियों का अधिकतम उम्र 37 वर्ष एवं महिलाओं उम्मीदवारों का अधिकतम 40 वर्ष बिहार पुलिस के द्वारा निर्धारित की गई है। इसके अलावा ही उम्र सीमा में छूट के लिए सरकार के नियम अनुसार लागू की गई है । उम्र की गणना 1 अगस्त 2023 के आधार पर किया जायेगा, जिसकी अधिक जानकारी के लिए इसकी आधिकारिक नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता:

SI Bharti 2023 के लिए अभियार्थी को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री उत्तीर्ण होने अपर ही आवेदन कर सकते हैं। साथ ही किसी भी एक विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है और साथ ही साथ कंप्यूटर का बेसिक नॉलेज भी होना चाहिए इस पद में आवेदन करने के लिए।

SI Bharti 2023 में आवेदन कैसे करें?

स्टेप 1:

बिहार पुलिस में SI के भर्ती में आवेदन करने के लिए BPSSC के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

स्टेप 2:

इसके बाद अब होम पेज पर ”SI BHARTI 2023“ वाले विकल्प पर क्लिक करना है।

स्टेप 3:

फिर भर्ती से संबंधित एक नोटिफिकेशन को डाउनलोड करके पढ़ ले एवं रजिस्ट्रेशन वाले विकल्प पर क्लिक करना है।

स्टेप 4:

अब इस भर्ती में रजिस्ट्रेशन करने के लिए नाम ,ईमेल आईडी, पासवर्ड, मोबाइल नंबर इत्यादि को दर्ज करके सबमिट वाले बटन पर क्लिक करना है।

स्टेप 5:

अब इसमें मांगी गई कुछ जानकारी जैसे नाम ,पता, शैक्षणिक योग्यता ,उम्र इत्यादि को दर्ज करके मूल दस्तावेज जैसे कि अंगूठा ,फोटो ,सिग्नेचर इत्यादि वेबसाइट में अपलोड करके आवेदन फॉर्म को सबमिट करें।

स्टेप 6:

अब इसमें निर्धारित आवेदन फीस को ऑनलाइन जमा करके फॉर्म को रिचेक करने के बाद फाइनल सबमिट कर दे।

स्टेप 7:

इस तरह से आपका आवेदन SI Bharti 2023 के लिए कंप्लीट हो जाएगा।

महत्वपूर्ण लिंक

Official websiteयहाँ क्लिक करें
Our websiteयहाँ क्लिक करें

SI Bharti 2023 Recruitment

Leave a Comment